Ranchi News: नेवरी में ऑटो पलटा, एक की मौत, चार जख्मी
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी कल्याणी में गुरुवार की देर शाम यात्रियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य यात्री जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेसरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में मृत यात्री के शव की शिनाख्त रामगढ़ जिला के गोला में रहने वाले मो. फिरोज अहमद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों के नाम और ठिकाने के संबंध में पुलिस पता लगा रही है। मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि देर शाम में ऑटो पर सवार यात्रियों को लेकर चालक नेवरी कल्याणी मार्ग पर आगे गंतव्य के लिए जा रहा था। रास्ते में एक स्थान पर चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बेकाबू ऑटो सड़क के किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.