Ranchi News: नेवरी के रूदिया में निर्माणाधीन मकान से गेट-ग्रिल, खिड़की ले भागे चोर
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी रूदिया गांव में निर्माणाधीन मकान से चोर लोहे का ग्रिल, दरवाजे और खिड़की ले भागे। मामले में मुकेश कुमार दूबे की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक के आवास के बगल में उनके जीजा का मकान तैयार हो रहा है। निर्माणाधीन मकान में लोहे का ग्रिल, दरवाजे, खिड़की के साथ अन्य कीमती निर्माण सामग्री रखे हुए थे, जिसे चोर पिछले दिन ले भागे। आसपास में रहने वाले लोगों ने बताया कि ऑटो से आए चोर सामान ले गए थे। इससे पूर्व सूचक के मकान से चोरों ने एलईडी टीवी, साईकिल, लोहे का फोल्डिंग एवं दस हजार रुपये नगद की चोरी कर ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.