Ranchi News: नेमरा पहुंचे रेड्डी सहित कई दिग्गज, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी सहित राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई हस्तियां शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.