रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा निकलेगी। पंडित सत्य नारायण पांडेय ने बताया कि सूर्योदय के साथ मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना शुरू होगी। अपराह्न में तीनों विग्रह ठाकुरबाड़ी मंदिर से रथ पर आरूढ़ होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। नौ दिन बाद उनकी वापसी मंदिर में होगी। रथ यात्रा से पहले परंपरा के अनुसार तीनों विग्रहों का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान पंडित सत्य नारायण पांडेय और पुजारी लाल इसकलैप नाथ शाहदेव की अगुवाई में हुआ। इसमें सेवईत लाल गोकुल नाथ शाहदेव और लाल मोहन नाथ शाहदेव शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: तुलसीबनी में प्रभु जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, रथ यात्रा कल मौके पर पूर्व मुखिया बुधराम बाड़...