Ranchi News: नेताजी चौक पर महल की थीम पर बनेगा भव्य दुर्गापूजा पंडाल
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर खूंटी शहर में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। नेताजी चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए महल की थीम पर भव्य पंडाल तैयार करा रही है। करीब 50 फीट ऊंचे और 100 फीट चौड़े पंडाल में महल की आकर्षक कलाकृतियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पंडाल के बाहर हाथियों की विशाल प्रतिमाएं भी बनाई जा रही हैं। बंगाल के मायापुर से आए कलाकार पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। एक माह से 20 कलाकार कर रहे निर्माण:
पंडाल निर्माण त्रिनैनी डेकोरेटर्स के कुंतल हाजरा के नेतृत्व में करीब 20 कलाकार पिछले एक माह से पंडाल निर्माण में लगे हैं। पंडाल में लोहे और पीतल से बनी आकर्षक कलाकृतियों के साथ विद्युत सज्जा भी की जाएगी। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा पूजा परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.