Ranchi News: नेताजी चौक पर पहली बार सजा गणपति पूजा पंडाल, उत्साह
रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। शहर के नेताजी चौक के समीप महात्मा गांधी धर्मशाला परिसर में सोमवार को बप्पा मोरया पूजा समिति की ओर से चार दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी ने फीता काटकर भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणपति बप्पा की आराधना के साथ पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मौके पर बिरसा वाहिनी फाउंडेशन की संस्थापिका सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिया मुंडा, निदेशक विजय मुंडा, वार्ड पार्षद कविता वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शुभम कुमार, कृष्णानंद तिवारी, विकास मिश्रा, रिंकू मिश्रा, उमेश गुप्ता समेत समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से गणपति पूजा और संध्या आरती में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Gangapar Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.