Ranchi News: नेक्सजेन मालिक का मोबाइल लौटाने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग की विशेष एसीबी अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपी नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह का मोबाइल फोन लौटाने और उनके सिम कार्ड को दोबारा सक्रिय करने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने निचली अदालत से एसीबी से इस मामले की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।
जांच में मोबाइल की भूमिका पर एसीबी की दलील हजारीबाग में जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री मामले में एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि मोबाइल फोन और उससे जुड़े सभी उपकरण फिलहाल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) के पास हैं। इन्हें अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.