Ranchi News: नुक्कड़ नाटक से मानसिक स्वास्थ्य पर किया जागरूक
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को संत जेवियर्स कॉलेज के मेंटल हेल्थ क्लब और टीम शक्ति ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। विषय 'निजी अनुभवों को सुना गया: असली आवाजें, असली बदलाव' था। नाटक से मानसिक संवेदनशीलता और संवाद की अहमियत पर बल दिया गया तथा पर्चे बांटे गए। मौके पर प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, रजिस्ट्रार डॉ. फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, डीएसडब्लयू डॉ. संजय सिन्हा, समन्वयक प्रो. संध्या भेगरा, प्रो. कंचिता टोप्पो, प्रो. अपूर्वश्री कुजूर और अनिरुद्ध चौधरी मौजूद रहे। अंत में टीम शक्ति को प्रमाणपत्र दिए गए। ---------
नुक्कड़ नाटक से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रांची, विशेष संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को संत जेवियर्स कॉलेज, में नुक्कड़ नाटक का आयोजन मेंटल हेल्थ क्लब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.