रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की कमान संभालने वाले नीड बेस्ड (आवश्यकता आधारित) सहायक प्राध्यापक पिछले चार महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। एसएस मेमोरियल कॉलेज सहित विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वेतन रुकने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद वे बच्चों की स्कूल फीस और मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। बुजुर्ग माता-पिता की दवाइयां और बैंक ईएमआई बाउंस होने के कारण शिक्षक कर्ज के जाल और मानसिक तनाव में हैं। रांची विवि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल कोरा आश्वासन ही मिला है, उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...