रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और निशा भगत की आत्महत्या के विरोध में शुक्रवार को भाजपा बोड़ेया मंडल की ओर से प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुकेश नारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशा भगत की आत्महत्या के मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। मौके पर मंडल के वरिष्ठ नेता मनोज शाहदेव, धर्मेंद्र राम, उपाध्यक्ष नीलकंठ शाहदेव, महामंत्री सुचित सिंह, मीडिया प्रभारी शिवचंद्र महतो, शौरभ शाहदेव, शुभम साहू और सोनू रॉय भूमिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त...