Ranchi News: निशा भगत की मौत पर झारखंड बंद की चेतावनी
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची। विशेष संवाददाता आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में केंद्रीय सरना समिति समेत विभिन्न आदिवासी संगठनों ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। संगठनों ने पिठोरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी में नामजद अजय तिर्की (केंद्रीय सरना समिति, पहाड़ी मंदिर, रांची) और ज्योत्सना केरकेट्टा को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। रविवार को चडरी सरना समिति के सामुदायिक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पहले पिठोरिया थाना का घेराव किया जाएगा। इसके बाद रांची बंद और फिर झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.