Ranchi News: निर्मला देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
रांची, नवम्बर 21 -- Ranchi News: सिल्ली, संवाददाता। सिल्ली न्यू बुंडू रोड स्थित निर्मला मेडिकल हॉल के संचालक और समाजसेवी दिनेश प्रमाणिक की मां 61 वर्षीया निर्मला देवी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पुत्र दिनेश प्रमाणिक और उमेश प्रमाणिक सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार मुरी स्थित स्वर्ण नदी के मुक्तिधाम घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र दिनेश प्रमाणिक ने दी। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चार बेटियों को छोड़ दुनिया से विदा हुईं शिव शिष्या निर्मला देवी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.