रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि शतरंज बच्चों में धैर्य और तार्किक सोच को मजबूत करता है। वहीं, सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...