Ranchi News: निरीक्षण करने पहुंचे अभियंताओं से मारपीट, लूटपाट का आरोप
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड की बाढ़ू पंचायत में योजनाओं के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता विमलेन्दु शेखर और कनीय अभियंता शिल्पी लिंडा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में सहायक अभियंता ने कांके थाना में आवेदन देकर मारपीट, लूटपाट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार मंगलवार दोपहर दोनों अभियंता 15वें वित्त आयोग मद से बनी पेवर ब्लॉक सड़क का गुणवत्ता निरीक्षण और जियो टैगिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान वेंडर सह सामग्री आपूर्तिकर्ता सलमान अंसारी अपने तीन सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और निरीक्षण का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
मारपीट का विवरण विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की। आरोप है कि उनके हाथ से योजना की कच्ची मापी छीन ली गई तथा जेब से 2,500 रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.