Ranchi News: निगम में दिनभर गुल रही बिजली, राजस्व समेत कई शाखाओं का काम प्रभावित
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही। इसके चलते राजस्व समेत कई शाखाओं के कामकाज प्रभावित रहे। भवन के पहले तल पर बिजली आपूर्ति सामान्य रही। लेकिन दूसरे से 8वें माले तक बिजली नहीं रहने से कंप्यूटर व ऑनलाइन आधारित काम प्रभावित हुए। बिजली के अभाव में कई कर्मचारी अंधेरे में बैठे रहे और कामकाज ठप रहने से निगम में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण निगम भवन की लिफ्ट भी बंद हो गई। इससे कर्मचारियों के साथ ही अलग-अलग काम से निगम कार्यालय पहुंचे लोगों को एक तल्ले से दूसरे तल्ले तक जाने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि, जिन अधिकारियों के पास लैपटॉप था, उन्होंने वैकल्पिक तरीके से काम किया। वहीं, अधिकांश शाखाओं में कंप्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.