Ranchi News: निगम ने हरमू से अधिग्रहित भूमि से हटाए अतिक्रमण
रांची, जुलाई 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने गुरुवार को व्यापक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में अधिग्रहित भूमि की मापी कर अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया। सार्वजनिक व सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने भू-संपदा शाखा के साथ संयुक्त रूप से शनि मंदिर, हरमू मार्ग से मुक्तिधाम तक सड़क की मापी की गई। सड़क चौड़ीकरण के लिए पूर्व में अधिग्रहित भूमि पर किए गए अतिक्रमणों की विस्तृत मार्किंग की गई। अभियान के दौरान दुकानों की ओर से सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध विस्तार, सीढ़ियां, शेड तथा अन्य अस्थायी और स्थायी अतिक्रमित संरचनाओं को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi New...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.