रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने 25 वर्षों से लंबित पेंशन और पारिवारिक पेंशन के मामलों के निष्पादन कर दिया है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अगुवाई में पेंशन और स्थापना शाखा के संयुक्त प्रयास से पारिवारिक पेंशन के सभी प्राप्त आवेदनों का निपटारा कर दिया गया। कुल 133 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 118 आवेदनों को नियमानुसार स्वीकृत किया गया, जबकि आवश्यक दस्तावेजों की कमी और अन्य कारणों से 15 आवेदन अस्वीकृत किए गए। नगर निगम के मुताबिक, लंबित मामलों के निष्पादन के लिए वर्षों पुरानी संचिकाओं और अभिलेखों की जांच की गई। संबंधित पेंशनधारियों और उनके परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क कर जरूरी दस्तावेज जुटाए गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पासपोर्ट अदालत में 75 आवेदकों की समस्याओं का निपटारा इसके अलावा लाभुकों को आवेदन के ...