Ranchi News: निगम ने खरीदे छह स्काई लिफ्टर, ऊंचाई वाले काम होंगे आसान
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में ऊंचाई वाले कामों को तेजी से पूरा करने के लिए रांची नगर निगम ने चार नए हाइड्रोलिक स्काई लिफ्टर खरीदे हैं। मंगलवार को निगम कार्यालय परिसर में मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार मशीनों की खरीद पर करीब 1.64 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इनमें एक स्काई लिफ्टर की कीमत 46 लाख रुपये है। यह 15.5 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने और 200 किलो तक वजन उठाने में सक्षम है। जानकारी के अनुसार, तीन अन्य मशीनों की कीमत 41-41 लाख रुपये है। ये मशीनें 11.5 मीटर तक की ऊंचाई पर काम कर सकती हैं और 200 किलो तक वजन उठा सकती हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पहली बार : सड़कों के बीच डिवाइडर में होगी भूमिगत केबलिंग नई मशीनों के शामिल होने के बाद निगम के पास कुल छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.