रांची, अगस्त 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डेली मार्केट थाना क्षेत्र के मेन रोड राधेश्याम गली में बेकाबू ट्रैक्टर से धक्का लगने से दिलीप कुमार साह जख्मी हो गए। हादसे में थड़पखना के आरजी स्ट्रीट स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले वृद्ध दिलीप कुमार के शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगी है। हड्डियां फ्रैक्चर हो गई हैं। मामले की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दिलीप कुमार की लिखित शिकायत पर रांची नगर निगम के कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले दिन सूचक परिचित कृष्णा महतो के साथ सुबह टहलने निकले थे। इसी क्रम में वे राधेश्याम गली के पास पहुंचे थे, जहां बेकाबू ट्रैक्टर से धक्का लगा। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर ट्रैक्टर से ...