Ranchi News: निगम की सारी तैयारियां फेल, मोहल्ले टापू में बदले
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने राजधानी रांची में नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों और नाली सफाई के दावों की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बहता नजर आया। वहीं, कुछ मोहल्ले टापू में तब्दील नजर आए। निगम की सारी तैयारियां फेल नजर आयीं। जगह-जगह हुए जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपर बाजार से लेकर सेवा सदन, कोकर खोरहाटोली, काली टॉवर रोड, बरियातू के आरोग्य भवन, हलधर प्रेस गली, अरगोड़ा पीपर टोली, नागड़ा ढीपा और तारा नगर, अल्बर्ट कंपाउंड, कोकर भाभा नगर इलाके जलमग्न नजर आए। यही नहीं निगम कार्यालय के पास स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भी भारी जलजमाव हो गया। आलम यह था कि कचहरी रोड की पूरी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.