रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को नगरीय प्रशासन निदेशालय का घेराव करेगा। इनकी प्रमुख मांगों में मृत कर्मियों के आश्रितों की अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में हुई 20 प्रतिशत कटौती वापस लेने और मृत कर्मियों के विधवा आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का लाभ देने की मांग शामिल है। ये जानकारी मंगलवार को निगम कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने दी। उन्होंने बताया कि निगम में 37 आश्रितों में से केवल 16 की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर की जा रही है। जबकि, 21 आश्रितों की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर पद स्वीकृत नहीं होने के कारण नहीं हो पा रही है। संघ का आरोप है कि लंबे समय से मामले पर निर्णय नहीं लिया गया है। व...