रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। ब्लॉक चौक स्थित श्री श्री पतंजलि आयुर्वेद स्टोर में बुधवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगा। डाबर कंपनी की ओर से अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा। स्टोर संचालिका डॉ. ममता रानी ने रातू के लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...