Ranchi News: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 486 मरीजों की हुई जांच, 92 यूनिट रक्तदान
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स की ओर से शनिवार को हाजी एहसान अंसारी मेमोरियल नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 486 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। मेदांता अस्पताल और शार्प साइट आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान ईसीजी, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. राकेश लाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश अग्रवाल, डेंटल विशेषज्ञ डॉ. नाज़ीन कौसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्या स्वाति, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लखन राठी सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेडए रॉयल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.