रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: तोरपा। प्रतिनिधि। संकुल स्तरीय महिला संघ, तपकरा की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। आम सभा में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महिला संघ की दीदियों ने पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि नारी अबला नहीं, बल्कि समाज को बदलने वाली शक्ति है। उन्होंने कहा नारी चाहे तो परिवार, समाज, राज्य और देश की दिशा बदल सकती है। महिलाओं का शिक्षित, सजग, आत्मनिर्भर और अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित विषय नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मंईयां सम्मान योजना जै...