Ranchi News: नाम के अनुरूप होना चाहिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस : हाईकोर्ट
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। विशेष संवाददाता रांची के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्कूल (जिला स्कूल) और उसके छात्रावास की बदहाल स्थिति पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने स्कूल भवन और छात्रावास की तस्वीरें देखने के बाद मौखिक टिप्पणी में कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अपने नाम के अनुरूप बेहतर होना चाहिए था, लेकिन यहां भवन और छात्रावास की स्थिति पीड़ादायक है। खंडपीठ ने राज्य सरकार को 28 अक्तूबर तक प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान मामले में अदालत की सहायता कर रहे एमिकस क्यूरी अधिवक्ता दुर्गेश अग्रवाल ने पक्ष रखा। यह भी पढ़ें- Ranc...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.