Ranchi News: नामकुम लैंपस में गेहूं बीज बिक्री का शुभारंभ
रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। नामकुम लैंपस में शनिवार को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर गेहूं बीज की बिक्री शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने कहा कि नामकुम लैंपस किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहता है। हर कार्य नियमसंगत तरीके से करने के कारण ही आज नामकुम लैंपस की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से लैंपस से गेहूं बीज लेने की अपील की। इस अवसर पर खिजरी मुखिया कार्मेला कच्छप ने कहा कि किसान सरकार की हर योजना का लाभ जरूर उठाएं। पंचायत समिति सदस्य रोजलिन मिंज ने किसानों को हर फसल समय पर लगाने की सलाह दी। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के लिए सभी किसानों से जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नीरज कुमार ने रबी और खरीफ मौसम में उपलब्ध होने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.