रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नामकुम प्रखंड कार्यालय में बीडीओ पिंकी प्रियंका हेम्ब्रोम ने झंडोत्तोलन किया। वहीं नामकुम थाना परिसर में एसआई सुनील कुमार, सीएचसी में प्रभारी प्रभावती सिन्हा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद कार्यालय में संरक्षक कर्नल मनोज कुमार, छोटानागपुर लॉ कॉलेज में प्राचार्य पंकज कुमार चतुर्वेदी, रामपुर पंचायत सचिवालय में मुखिया सरस्वती देवी, लालखटंगा में मुखिया पुष्पा तिर्की, सिदरौल में मुखिया लक्ष्मी कुमारी, बरगांवा में मुखिया अनीता तिर्की और कैम्फोर्ड किंडरगार्टन स्कूल में प्राचार्या मंजू जयश्री ने झंडोत्तोलन किया। भारत सरकार के पत्र को लेकर जनप्रतिनिधि और अधिकारी असमंजस में रहे। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जारी पत्र में बीडीओ से झंडोत्तोलन कराने के आदेश पर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी ...