रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। बुधवार को ओटीसी मैदान में आयोजित होनेवाली सेवा ज्योति यात्रा को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को टाटीसिल्वे और नामकुम क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान अभियान टाटी पूर्वी, टाटी पश्चिमी, मिश्रा टोली, हरातू, कालीनगर, बरगावां समेत विभिन्न गांवों में पहुंचा। संजय सेठ ने ग्रामीणों से संवाद कर सेवा ज्योति यात्रा के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो धीरज ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा 7 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा औ...