रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिदरौल स्कूल कोचा निवासी 16 वर्षीय संतोष लकड़ा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर नामकुम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक के पिता राजेश लकड़ा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। दोपहर करीब एक बजे दोनों खाना खाने घर आए थे। उस समय संतोष घर में था। खाना खाने के बाद दोनों काम पर चले गए। करीब तीन बजे संतोष की छोटी बहन घर पहुंची तो उसने संतोष को गमछे के सहारे घर के एस्बेस्टस पाइप से लटका देखा। उसने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। इसके बाद आसपास के लोग घर पहुंचे, जहां संतोष की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी नामकुम पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर यूडी केस दर्ज कर...