रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। नामकुम प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को आयोजित मिलन समारोह में खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में भाजपा, आजसू और जेकेएलएम के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कांग्रेस के सह प्रभारी शिरिबेला प्रसाद ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर दिया है। ईडी, आयकर, सीबीआई सहित अन्य संस्थाएं संविधान का मजाक उड़ा रही हैं। ऐसे में कोई भी देशभक्त अब भाजपा में नहीं रह सकता। उन्होंने नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प द...