रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। नामकुम बाजार क्षेत्र में स्थानीय सब्जी, कपड़ा, खाद्य सामग्री, मछली और मांस विक्रेताओं की बैठक सोमवार को रांची जिला पूर्व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आकाश अंशु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नामकुम बाजार को बचाने और जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद सभी लोगों ने स्थानीय विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें जमीन पर अवैध कब्जा करने और बाजार लगाने वाले व्यवसायियों को डराने-धमकाने की शिकायत करते हुए अवैध कब्जा हटाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि वे कई दशकों से यहां लगने वाले बाजार में कारोबार कर रहे हैं। यह बाजार आसपास के ग्रामीणों और कारोबारियों की दैनिक जरूरतें पूरी करने का प्रमुख केंद्र है। इससे बड़ी संख्या में छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों की आजीविका जुड़ी है। मौके पर ...