Ranchi News: नामकुम के कैसर-ए-हिंद भूमि से हटेगा अतिक्रमण
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने और शहर के जलाशयों के संरक्षण की दिशा में रांची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड संख्या-47 में नामकुम रेलवे स्टेशन के पास स्थित 72 डिसमिल कैसर-ए-हिंद भूमि और वार्ड संख्या-51 के हटिया स्थित कल्याणपुर तालाब का जायजा लिया। नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप खाता संख्या-132, प्लॉट संख्या-90 की 72 डिसमिल कैसर-ए-हिंद भूमि के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र की जरूरत के अनुसार भूमि पर जनकल्याणकारी योजनाएं और नागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.