Ranchi News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बरी
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: रांची। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गुरुदयाल सिंह मुंडा को पोक्सो मामले की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला नामकुम थाना से संबंधित था। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजहर खान ने पक्ष रखा था। बताया कि आरोपी जेल में रहते हुए ट्रायल फेस कर रहा था। अभियोजन की ओर से पीड़िता और उसकी मां को गवाह के रूप में पेश किया गया, लेकिन दोनों ने अदालत में अभियोजन के आरोपों का समर्थन नहीं किया। पीड़िता ने पूर्व में दर्ज बयान को दबाव में दिया गया बताया और आरोपी पर कोई गलत काम करने से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.