Ranchi News: नाबालिग लड़की का अपहरण, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। रांची के बरियातू इलाके की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप जैद खान पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता ने जैद खान के विरुद्ध बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री बाजार जाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद यह पता चला कि जोड़ा तालाब सातार कॉलोनी बरियातू निवासी जैद खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बरियातू में सब्जी खरीदने बाजार गई नाबालिग लापता, लोगों में आक्रोश इधर, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.