Ranchi News: नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो स्थित जामुनगढ़ जंगल के समीप मंगलवार को नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय सद्दाक हुसैन, पिता शमीम अंसारी, निवासी कोकदोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के साथ चल रही उसकी सहेली ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पिठोरिया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.