Ranchi News: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर घर में रखने का आरोपी गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर 10 दिनों तक अपने घर में रखने के आरोपी सागर नायक को ओरमांझी पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। सागर और नाबालिग लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामले में लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सागर नायक का नाबालिग लड़की के साथ करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले सागर ने लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपने घर में रखा था। बताया गया कि सागर लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने सागर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.