Ranchi News: नाबालिग के अपहरण के आरोपी सूरज उरांव की जमानत नहीं
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। न्यायिक दंडाधिकारी नुमान खान आजम की अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी सूरज खलखो उर्फ सूरज उरांव (26 वर्ष) की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले के अनुसार, सूचिका की नाबालिग पुत्री 12 अक्तूबर को स्कूल के लिए निकली थी, जिसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना को लेकर मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को 16 अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तब से जेल में है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता धीरज कुमार ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए जमानत मांगी, जिसका एपीपी शंभू शरण ने कड़ा विरोध किया। अपराध की गंभीरता और जारी जांच को देखते हुए अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.