रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों ने 'नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो' विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दिखाते हुए संदेश दिया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करने के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नाटक की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य कैलाश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ती है और समाज को भी सकारात्मक संदेश मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...