Ranchi News: नागा बाबा सब्जी बाजार में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग निर्माण इकाई शुरू
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के विकल्प के रूप में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग निर्माण की पहल शुरू की है। शुक्रवार को नागा बाबा सब्जी बाजार में स्थापित बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग निर्माण इकाई का मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने उद्घाटन किया। नगर निगम के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ना है। मेयर ने बताया कि इकाई का संचालन एरिया लेवल फेडरेशन (एएलएफ) से जुड़ी महिला सदस्य करेंगी। उत्पादन, संचालन और विपणन की जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय का अवसर मिलने के साथ प्रबंधन, उद्यमिता और मार्केटिंग कौशल विकसित करने में भी मदद मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.