Ranchi News: नागा बाबा खटाल के पास बनेगा स्टैंड, 300 ऑटो हो सकेंगे खड़े
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रातू रोड और किशोरी यादव चौक के आसपास लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट के पास ऑटो स्टैंड विकसित हो रहा है। रांची नगर निगम की जमीन पर करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से यहां 300 से अधिक ऑटो खड़े हो सकेंगे। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने को कहा। परियोजना के तहत पूरे परिसर में आरसीसी कार्य कराया जा रहा है। ऑटो के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए वेजिटेबल मार्केट की ओर से प्रवेश और पीछे की ओर से निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
यात्रियों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.