रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। नाई समाज विकास समिति, रांची की बैठक मंगलवार को नामकुम में प्रो. भूतनाथ प्रमाणिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया। राजेंद्र प्रमाणिक को केंद्रीय अध्यक्ष, दिनेश चंद्र प्रमाणिक को महासचिव और उमाकांत गौतम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और समाजहित में सक्रियता से काम करने की बात कही। बैठक में समाज के विकास, सम्मान और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। मौके पर संरक्षक मंडल के वीरेंद्र प्रसाद, शिवशंकर हजाम, अमूल्य प्रमाणिक, श्रीहरि प्रमाणिक, ब्रजे किशोर प्रमाणिक, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार प्रमाणिक, प्रकाश प्रमाणिक और ओमप्रकाश प्रमाणिक सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...