Ranchi News: नाइन बुलेट कव्वाली और आतिश स्पोर्टिंग तुरूप सेमीफाइनल में
रांची, नवम्बर 26 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में चल रही 21वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नाइन बुलेट कव्वाली और आतिश स्पोर्टिंग तुरूप ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नाइन बुलेट कव्वाली ने बांधगाड़ी एफसी को 4-1 गोल से हराया। टीम की ओर से अनमोल तिर्की ने 33वें, 48वें और 55वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई, जबकि सुजीत ने 10वें मिनट में चौथा गोल किया। बांधगाड़ी की ओर से राशिद ने 52वें मिनट में एक गोल किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में आतिश स्पोर्टिंग तुरूप ने सत्यारीटोली हाथुखेदा को 4-0 से पराजित किया। आतिश स्पोर्टिंग की ओर से खेल रहे घाना के खिलाड़ी ब्रहमिया ने छठे और 19वें मिनट में, जबकि माइकल ने 16वें और 46वें मिनट में गोल दागे। शुक्रवार को पहला सेमीफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.