रांची, नवम्बर 12 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। सब्जी मंडियों और राशन दुकानों पर बुधवार सुबह से ही पूजा के लिए सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। नहाय-खाय के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले कद्दू, गोभी, चना दाल, नए चावल व शुद्ध घी की मांग बढ़ने के साथ ही सब्जियों की कीमतों में तेजी आई है। आम दिनों की तुलना में कद्दू के दाम ढाई गुना तक बढ़ गए हैं। आम दिनों में 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला कद्दू अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लालपुर सब्जी मंडी में दो दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला कद्दू गुरुवार को 50 से 60 रुपये किलो बिका। गोभी के दाम बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति किलो है। बाजार में कद्दू झालिदा, ओरमांझी व बुंडू सहित आसपास के क्षेत्रों से आ रहा है। यह भ...