Ranchi News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने चार वाहनों को मारी टक्कर
रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के कांके रोड स्थित उरांव मार्केट के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि समय रहते एक युवक को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। घटना के समय एक स्कूटी पर युवक बैठा था, जिसे पास में मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत खींचकर सुरक्षित कर दिया। सूचना मिलने पर कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.