रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के साइट-04 के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से दो स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित हरमू निवासी जितेंद्र सिंह यादव ने आरोपी कार चालक धर्मेंद्र महली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हादसे में जितेंद्र का सिर फट गया, जबकि दूसरे घायल दारोगा गणेश यादव का पैर टूट गया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत्त था और दुर्घटना के बाद उसने पिस्टल दिखाकर धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...