Ranchi News: नशे में एसयूवी चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर,गिरफ्तार
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़-सारजमडीह मार्ग पर गुरुवार को नशे में कार संख्या जेएच 01 सीडी 9988 के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए तमाड़ से सारजमडीह के बीच अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार लेकर फरार होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और रायडीह मोड़ के एप्रोच रोड में रोककर चालक को पकड़ लिया। इसके बाद कार को चालक समेत तमाड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक और उसमें सवार एक अन्य युवक को थाने ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक काफी नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.