Ranchi News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। थाना पुलिस की ओर से सोमवार को पंचायत भवन लुंगटू में नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस कर्मियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता जरूरी है। ग्रामीणों से नशीले पदार्थों की बिक्री या सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो, मुखिया विश्व भूषण सिंह मुंडा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.