Ranchi News: नशीले पद्धार्थ का धंधेबाज ब्राउन शूगर के साथ गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 26 -- ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। गोंदा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री के आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह कांके रोड स्थित गांधीनगर फेज-1 के ब्लैक डायमंड अपार्टमेंट का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामले में गोंदा थाना में दर्ज दो केस में जेल जा चुका है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार रात करीब 10 बजे प्रशांत स्कूटी से ब्राउन शुगर लेकर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम कांके रोड स्थित डैम साइड फाटक के पास उसके आने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे प्रशांत को रोकने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.