Ranchi News: नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कदम टोला, गढ़हुसीर निवासी एक महिला को प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री कर रही थी और उसके घर के आसपास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित कांके थाना की विशेष टीम ने शनिवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के पास से प्रतिबंधित ओनायरक्स कफ सिरप की पांच बोतलें तथा नाइट्रोजेपाम की 91 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा 5,210 रुपये नकद और एक नोकिया कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.