रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: करगे गांव में डालसा ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी मांडर, प्रतिनिधि। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रविवार को मांडर प्रखंड के करगे गांव में डॉन अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों तथा नशा मुक्ति से जुड़ी कानूनी और चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। पीएलवी सुमन ठाकुर ने बताया कि रिनपास और सीआईपी में डालसा के लीगल एड क्लीनिक संचालित हैं, जहां नशा मुक्ति केंद्रों में पीएलवी की तैनाती कर जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पीएलवी बिनीता कुमारी ने बताया कि दोनों संस्थानों में नशे की लत से पीड़ित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था है।कालेंदर गोप ने...